अवैध निर्माण व मोबाइल टावर को लेकर 46 के खिलाफ नोटिस भेजेगा केंट बोर्ड

देहरादून, केंट बोर्ड देहरादून जल्द ही अनाधिकृत रूप से लगाए गए मोबाइल टावर के खिलाफ कार्रवाई करेगा। बुधवार को हुई वैरी बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक में कैंट क्षेत्र में अवैध निर्माण व अतिक्रमण पर बोर्ड 46 व्यक्तियों को नोटिस जारी करेगा। इनमें 21 मोबाइल टावर भी शामिल हैं।

कैंट बोर्ड के गढ़ी-डाकरा व प्रेमनगर क्षेत्र में कई घरों और दुकानों के ऊपर भी मोबाइल टावर लगे हैं। बताया जा रहा है इनको लगाने के लिए न तो कैंट बोर्ड से अनुमति ली गई है, और न ही इसका कोई शुल्क कैंट बोर्ड को दिया जा रहा है। कई बार इनकी शिकायत कैंट बोर्ड में की गई। बुधवार को वैरी बोर्ड में इसका प्रस्ताव आया। निर्णय हुआ कि कैंट क्षेत्र में लगे अवैध मोबाइल टावर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीईओ तनु जैन ने कहा कि जल्द ही ऐसे भवन और दुकान स्वामियों को नोटिस जारी किए जाएंगे। नोटिस के बाद टावर हटाने की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में बोर्ड अध्यक्ष एसएन सिंह, सीईओ तनु जैन, कार्यालय अधीक्षक शैलेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।

बुर्जुगों के लिए ‘डोर स्टेप सॢवस’
कैंट क्षेत्र में रहने वाले बुर्जुगों को कैंट बोर्ड ने बड़ी राहत दी है। उनके लिए ‘डोर स्टेप सॢवस’ शुरू की जा रही है। इस सेवा के तहत बुर्जुगों को किसी भी कार्य के लिए कैंट बोर्ड कार्यालय में आने की आवश्यकता नहीं है। वे ई-छावनी पोर्टल के माध्यम से अपनी बात व समस्या कैंट बोर्ड को बता सकते हैं। अधिकारी-कर्मचारी उनके घर जाकर इसका निदान करेंगे। बुर्जुगों का हाउस टैक्स भी कैंट बोर्ड घर जाकर वसूलेंगे।

कम्युनिटी सेंटर को भी मंजूरी
कैंट क्षेत्र में कार्यालय परिसर के पास स्थित जमीन में सामुदायिक भवन बनाने का रास्ता भी साफ हो गया है। बोर्ड ने एनओसी देने से संबंधित प्रस्ताव को पास कर दिया है। राज्य सरकार ने कैंट क्षेत्र में सामुदायिक भवन बनाने का निर्णय कुछ माह पहले लिया था।

प्रस्ताव पारित
-जेई सिविल के ग्रेड पे में बढ़ोतरी पर मुहर
-रिपेयर और मेंटेनेंस कार्यों के लिए ई-टेंडर को मंजूरी
युद्ध स्मारक के कार्यों को तेजी से पूरा करने को मंजूरी
– एटीपी के लिए फंड की व्यवस्था के लिए मंत्रालय जाएगा प्रस्ताव

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *