– राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय के पास कार ने मारी टक्कर, विरोध किया तो हमला कर डाला
– गंभीर रूप से घायल, nsui कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव किया
- देहरादून, राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय के सामने सड़क पार कर रहे भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) के राष्ट्रीय सचिव अजय रावत को मर्सिडीज चालक ने टक्कर मार दी। जब इसका अजय रावत ने विरोध किया तो कार में सवार युवकों ने उन पर ही हमला बोल दिया। जिससे वे घायल हो गए। आनन फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वह आइसीयू में भर्ती हैं। उनके आगे के दांत टूट गए है। सिटी कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि शनिवार देर रात का मामला है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उनकी धार पकड़ जारी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी कब्जे में ले ली गई है। इधर, इस घटना से गुस्साए भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) व युवा कांग्रेस के कार्यकत्र्ताओं ने रविवार को शहर कोतवाली का घेराव किया। उन्होंने आरोपितों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।