–पिछले 2 महीनों से उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा देशभर में कई जगहों पर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए की जा रही थी- छापेमारी की कार्रवाई
-वर्ष 2022 से जनपद दून के थाना डोईवाला से डकैती के जघन्य व सनसनीखेज आरोप में फरार 2 लाख के ईनामी अभियुक्त परवेज उर्फ बाबा की मेरठ से गिरफ्तारी

Dehradun, शातिर व इनामी अपराधियों की शतप्रतिशत गिरफ्तारी के लिए DGP के निर्देशों के क्रम में उत्तराखंड एसटीएफ को एक और बड़ी सफलता मिली है. प्राप्त हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि जनपद देहरादून के थाना डोईवाला में 2 लाख के आरोपी परवेज उर्फ बाबा को जनपद मेरठ से गिरफ्तार किया है. बताया कि, आरोपी के खिलाफ उत्तप्रदेश, उत्तराखण्ड एवं दिल्ली के कई थानों में 2 दर्जन से अधिक आरोप दर्ज है. जिनमें डकैती, लूट, चोरी व हत्या शामिल हैं.बताया, थाना डोईवाला में घटित डकैती की घटना में शामिल अपराधी मुख्य भूमिका में था. जिसकी गिरफ्तारी के लिए काफी प्रयास किये गये थे, लेकिन कामयाबी हासिल नहीं हो पायी थी, जिस कारण से इस अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा 2 लाख रूपये ईनाम की घोषणा की गयी थी।

कई राज्यों तक पुलिस पहुंची थी
इस बदमाश को गिरफ्तार करने के लिये उत्तराखण्ड पुलिस के अलावा उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान व हरियाणा आदि राज्यों की पुलिस व एसटीएफ भी काफी समय से प्रयासरत् थी. बताया, 15 अक्टूबर को वादी शीशपाल अग्रवाल पुत्र स्व. पूरनचन्द अग्रवाल निवासी घराट रोड गली थाना डोईवाला देहरादून के घर में दोपहर के समय अज्ञात आरोपियों द्वारा घर में घुसकर हथियारों के बल पर वादी के घर के सदस्यों को कमरे मे बन्धक बनाकर जान से मारने की धमकी देते हुए लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था. जिसमें डकैतों द्वारा घर पर रखी काफी मात्रा में नगदी व जेवरात लूट लिये गये थे.