-प्रेमनगर के झाझरा क्षेत्र में सुबह क्लोरीन गैस का रिसाव, क्षेत्र में दहशत, पुलिस मौके पर

देहरादून, प्रेमनगर के झाझरा क्षेत्र में सुबह क्लोरीन गैस का रिसाव की शिकायत सामने आई. जिसके बाद क्षेत्र में दहशत बढ़ गई. इसी बीच सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के साथ एसडीआरएफ समेत बाकी एजेंसियां भी मौके पर पहुंची. जहां एजेंसियों ने राहत एवं बचाव कार्यों का जायजाद लिया. उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.
एसएसपी मौके पर, अधिकारियों को निर्देश
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गैस रिसाव की सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू कार्यों में लगी हैं. क्लोरीन गैस का सिलेंडरों को किन कारणों से उक्त स्थान पर रखा गया था, इसकी जांच की जा रही है. बताया, तड़के सुबह थाना प्रेमनगर को सूचना मिली कि झांझरा क्षेत्र में स्थित एक प्लॉट में रखें गैस सिलेंडरों से क्लोरीन गैस का रिसाव हो रहा है. सूचना मिलने पर थाना प्रेमनगर से पुलिस बल तथा पुलिस स्टेशन देहरादून से फायर कर्मियों की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची. घटना के संबंध में NDRF तथा SDRF की टीमो को सूचित करते हुए मौके पर बुलाया गया. घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून ने स्वयं मौके पर पहुंचते हुए रेस्क्यू कार्यो का जायजा लिया. उपस्थित अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. रेस्क्यू टीमों द्वारा मौके पर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करते हुए आस-पास के क्षेत्र में स्थित घरों से लोगों को रेस्क्यू पर करते हुए सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया. मौके से गैस सिलैंडरों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है. उक्त खाली प्लॉट में गैस सिलेंडरों को किन कारणों से रखा गया था, इस संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है.