सशक्त नारी से ही बनेगा सशक्त समाज, महिला दिवस पर कल रैली

देहरादून। कल दिनांक 8 मार्च सुबह 7 बजे महिला दिवस के अवसर पर दून पुलिस महिलाओं के सम्मान तथा सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से देहरादून नगर में *मोटर बाइक रैली, साइकिल रैली, पैदल चाल रैली* का आयोजन किया जा रहा है,
जिसमें महिलाओं, बच्चों तथा महिला सशक्तिकरण की विचारधारा को बढ़ावा देने वाला प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। इस रैली में स्वयं तथा अपने बच्चों के साथ ही महिलाओं के अधिक संख्या में प्रतिभाग कर महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और सशक्त कदम बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। बताया गया है कि करीब 1 घंटे के प्रोग्राम में रैली, मनोरंजन तथा खानपान होगा. कार्यक्रम घंटा घर से शुरू होकर परेड मैदान मे समाप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *