देहरादून, दून के बन्नू स्कूल के एक खाली मैदान में एक शव पुलिस ने बरामद किया है। मृतक की पहचान चंदर नगर विशाल नाम से हुई है। बताया जा रहा है कि सुबह जब लोग मॉर्निंग वॉक के लिए जा रहे थे। इसी दौरान किसी की पेड़ पर लटके शव पर नजर पैड गयी, इसके बाद किसी ने आराघर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की। बताया जा रहा है कि मृतक के जेब से कोई सुसाइड नोट नही मिला। लेकिन मृतकों के परिजनों ने पुलिस को बताया वह रविवार को घर से पार्टी में जाने के लिए निकला था। फिलहाल, पुलिस ने मसले पर जांच कर दी है।