दून में कोरोना के मामले बढ़े, 10 जिलों में कोई नया मामला नहीं
देहरादून, उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के 10 नए मामले मिले हैैं, हालांकि, इससे ढाई गुना अधिक 27 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। इस बीच बीते 24 घंटे में कोरोना से किसी मरीज की मौत भी नहीं हुई है। हरिद्वार जिले से जून की एक मौत बैकलाग के रूप में रिपोर्ट की गई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार निजी व सरकारी लैब से बीते 24 घंटे में 13 हजार 384 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 13 हजार 374 सैैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है।