–लंबे समय से चली आ रही है मांग, हर सीजन में बाद जाती है वाहनों की भीड़
पौड़ी, मां धारी देवी मंदिर के समीप श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक दो मंजिला पार्किंग बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा पर इस परियोजना का काम आगे बढ़ रहा है।श्रीनगर के कलियासौड़ में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे किनारे 0.14 हेक्टेयर भूमि चिह्नित कर ली गई है। जीआईएस सर्वे भी पूरा हो चुका है।

गाड़ियां पार्क हो सकेंगी
20×70 मीटर में बनने वाली इस पार्किंग में करीब 100 गाड़ियां पार्क हो सकेंगी। अभी भूमि श्रीनगर जल विद्युत परियोजना के नाम है। अलकनंदा हाइड्रो पावर कंपनी से एनओसी मिलने के बाद भूमि जिला विकास प्राधिकरण पौड़ी को हस्तांतरित की जाएगी, फिर डिजाइन बनाकर निर्माण शुरू होगा। चारधाम यात्रा और पर्वों पर मंदिर क्षेत्र में जाम और पार्किंग की भारी दिक्कत होती है। पार्किंग बनने से श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।