सरकार ने फिर से 27 जुलाई तक बढ़ाया कोरोना कर्फ्यू

27 जुलाई तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्य, सरकार फिलहाल नहीं लेना चाहती है  कोई रिस्क

 

देहरादून, उत्तराखंड राज्य में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में काफी हद तक कमी आ गई है। इसके साथ ही सक्रिय मामले भी काफी कम हो गए हैं। लेकिन सरकार कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। ऐसे में राज्य सरकार ने कोरोना कर्फ्यू को एक हफ्ते के लिए और बढ़ने का फैसला लिया है। जिसके तहत प्रदेश में 27 जुलाई तक कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा।

मार्केट खुले रखने के समय को 7:00 बजे से बढ़ाकर 9:00 बजे तक कर दिया है।

मैदानी जिलों से पर्वतीय जिलों में जाने के लिए अब आरटी-पीसीआर या एंटीजन टेस्ट की जरूरत नहीं

पिछले हफ्ते 20 जुलाई तक कोरोना कर्फ्यू को बढ़ाया गया था।

जिसे 27 जुलाई की सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया है।

मुख्य रूप से मैदानी जिलों से पर्वतीय जिलों में जाने वाले, प्रदेश के व्यक्ति को आरटी-पीसीआर या एंटीजन टेस्ट दिखाने की आवश्यकता को समाप्त हुई।

अगर कोई व्यक्ति हवाई यात्रा के माध्यम से प्रदेश में आता है और वह दोनों डोज लगवा चुका है तो उसे भी नेगेटिव रिपोर्ट की शर्त से छूट रहेगी।

इसके अतिरिक्त अब बाजार सुबह 8:00 बजे से रात 9:00 बजे तक खुले जा सकेंगे।

सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सिनेमा हॉल और वाटर पार्क को भी 50 फीसदी कैपेसिटी के साथ खोले जा सकेंगे।

शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल के अनुसार पूर्व में जारी की एसओपी में जो व्यवस्थाएं की गई थी, उन्ही व्यवस्थाओं को यथावत रखा जाएगा।

सभी शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान फिलहाल बंद ही रहेंगे, ऑनलाइन कक्षाओं के डिस्टेंस लर्निंग के जरिए संचालित होंगी, कोचिंग संस्थान फिलहाल 50 फीसदी क्षमता के साथ ही चलेंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *