44 डिग्री कालेजों में शुरू होंगे रोजगारपरक कोर्स

देहरादून, राज्य के 44 सरकारी डिग्री कालेजों में रोजगारपरक पाठ्यक्रम संचालित होंगे। कालेजों में पाठ््यक्रमों के चयन और श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय से संबद्धता लेने की कार्यवाही के निर्देश उच्च शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने दिए हैं। कहा गया है कि इसी सत्र से पौड़ी के पैठाणी में व्यवसायिक कालेज और हरिद्वार के मीठीबेरी में माडल कालेज शुरू कर दिया जाएगा।

उच्च शिक्षा मंत्री डा रावत ने बुधवार को विधानसभा स्थित सभागार में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा की। जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों में साधन संपन्न 44 सरकारी डिग्री कालेजों को चिह््िनत कर रोजगारपरक पाठ््यक्रम चलाने का निर्णय किया गया है। विभागीय अधिकारियों को स्वरोजगार पाठ्यक्रमों का चयन करने के निर्देश देते हुए कहा गया कि इनका पाठ्यक्रम तैयार कर श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय से संबद्धता लेने की तैयारियां की जय।

ब्लाकवार एक दर्जन नए कालेजों के मांगे प्रस्ताव
विभागीय मंत्री ने दिए।

रूसा के अंतर्गत निर्माण कार्यों में लेट होने पर विश्वविद्यालयों एवं कालेजों को भविष्य में धनराशि आवंटित नहीं होगी।

पद भरने में ढिलाई बरतने वालों पर होगी कार्यवाही।

विश्वविद्यालयों एवं कालेजों में लंबे समय से रिक्त चल रहे शैक्षिक व शिक्षणेत्तर पदों को भरने के निर्देश।

इन कार्यों में हीलाहवाली करने वालों के खिलाफ भी विभागीय मंत्री के निर्देश, सख्त रुख अपनाया जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *