दून में आधी रात को कार और ट्रक में भिड़ंत, 5 घायल, अस्पताल में भर्ती

देहरादून, राजधानी में देर रात एक कार और एक ट्रक में भिड़ंत हो गई, जिसमें पांचबलोग घायल हो गए, सभी को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार संख्या यूके 07 F 5720 डाकरा से दिलाराम की तरफ आ रही थी। जबकि, दिलाराम की तरफ से आर्मी कैंटीन का सामान लेकर ट्रक संख्या यूपी- 24 H 6346 ट्रक जा रहा था। लेकिन, विजय कॉलोनी मोड पर इसी दौरान ट्रक से टक्कर हो गई। कार में 5 व्यक्ति सवार थे, वे घायल हो गए। घायलों में अनिल गुरुंग पुत्र नरबहादुर गुरुंग निवासी लाडपुर रायपुर देहरादून उम्र 58 वर्ष, उषा गुरुंग पत्नी सुनील गुरुंग निवासी उपरोक्त उम्र 40 वर्ष, सुनील गुरुंग पुत्र नरबहादुर निवासी उपरोक्त उम्र 54 वर्ष, मोहन सिंह आले पुत्र ना मालूम उम्र 75 वर्ष व निर्मला आले पत्नी मोहन सिंह आले निवासी उपरोक्त उम्र 60 वर्ष शामिल है। ट्रक चालक का नाम प्रदीप उर्फ बंटू पुत्र कुलदीप निवासी ग्राम सुरसेना बदायूं उत्तर प्रदेश उम्र 32 वर्ष भी घायल है। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *