कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगने 2 फरवरी को प्रियंका व 5 को राहुल आएंगे उत्तराखंड दौरे पर

देहरादून, चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। bjp और कांग्रेस में स्टार प्रचारक जुटने लगे हैँ। इसी क्रम में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दो फरवरी को देहरादून आएंगी। जबकि, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पांच फरवरी को देहरादून या फिर हरिद्वार आएंगे। यहां से ये दोनों नेता सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों को ऑनलाइन संबोधित करेंगे।
विधानसभा चुनाव के लिये पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के उत्तराखंड दौरे बढ़ रहे हैं। हाल ही में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तराखंड का दौरा कर कार्यकत्र्ताओं में विधानसभा चुनाव के लिए जोश भरा था। अब दो फरवरी को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी देहरादून दौरे पर आ रही हैं। कोविड प्रोटोकाल के तहत उनका कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में किया जाएगा। इस दिन प्रियंका गांधी पार्टी के शपथ पत्र, यानी उत्तराखंडी स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र भी जारी करेंगी। इसके बाद पांच फरवरी को पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तराखंड आएंगे। उनकी सभा देहरादून या हरिद्वार में से किसी एक स्थान पर कराई जाएगी।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *