दून ट्रैफिक से जूझ रहा, अब ये नया प्लान हो रहा लागू, देखिये आप

अब दून सिटी में मसूरी जाने वाले वाहनों को नो एंट्री
-सिटी के बाहर से ही बाइपास होकर निकलेंगे सभी वाहन
-ट्रैफिक की प्रॉब्लम न हो, इसलिए पुलिस चुनाव के बाद सख्ताई बरतेगी

 

देहरादूनर, अब हरिद्वार, ऋषिकेश और सहारनपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को शहर के बाहर से ही डायवर्ट किया जाएगा। इसके लिए शहर में प्रवेश के प्वाइंट पर पुलिसकर्मी भी तैनात किए जाएंगे। चुनाव के बाद इस व्यवस्था को पूरी तरह लागू किया जाएगा.

वैसे पर्यटक अक्सर हर दिन मसूरी घूमने के लिए आते हैं, लेकिन वीकेंड पर इनकी संख्या कुछ ज्यादा होती है। पर्यटकों के वाहन शहर से होकर गुजरते हैं, जिसके कारण शहर में जाम की स्थिति बन जाती है। इसी को लेकर क्रिसमस और नववर्ष पर पुलिस की ओर से एक ट्रायल किया गया था। पवाहनों को डायवर्ट प्लान के तहत बाईपास किया जा रहा था। ट्रायल सफल रहा है। अब इसे चुनाव के बाद स्थायी तौर पर लागू करने की तैयारी है। मतलब अब हरिद्वार, सहारनपुर व ऋषिकेश की ओर से आने वाले वाहन बाइपास होते हुए सीधे मसूरी जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *