देहरादून, लगातार बढ़ रहे ब्लैक फंगस के मामलों को देख कर अब सरकार ने इस बीमारी को भी महामारी घोषित कर दिया है । इस बारे में शनिवार दोपहर में स्वास्थ्य सचिव डॉ.पंकज पांडे की ओर से इसको लेकर आदेश जारी किए गए । दरअसल, पिछले कई दिनों से राज्य में ब्लैक फंगस के मामले बढ़ते जा रहे हैं, जबकि कोरोना की रफ्तार में आंशिक कमी देखी गई है। लेकिन, इस बीच सरकार ने ब्लैक फंगस के मामलों को देखते हुए बीमारी को महामारी घोषित कर दिया है।
