
Dehradun, आगामी 24 से 28 मई 2023 तक मुनिकीरेती में प्रस्तावित जी-20 समिट की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित तैयारियों को लेकर बैठकों का दौर जारी है. पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में पुलिस मुख्यालय सभागार में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

गंगा आरती में मेहमान होंगे शामिल
DGP अशोक कुमार ने जी-20 समिट की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर केंद्रीय अधिकारियों से विचार-विमर्श कर सुरक्षा व्यवस्था के लिए गए निर्णयों को अंतिम रूप देते हुए फुलप्रूफ व्यवस्था रखने के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये. उन्होने परमार्थ निकेतन में होने वाली गंगा आरती कार्यक्रम में एसडीआरएफ, जल पुलिस व फायर कर्मियों को सभी सुरक्षा उपकरणों के साथ घाटों पर तैनात करने एवं यातायात प्रबन्धन के लिए मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल नियुक्त करने के लिए भी निर्देश दिए हैँ.