
–8 दुकानदारों को बेचने और सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 44 के खिलाफ कार्रवाई
Dehradun, स्कूल, कॉलेज, शैक्षिक संस्थानों के आस-पास बीड़ी-सिगरेट, गुटखा, तंबाकू बेचने वाले दुकानदारों व सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्शन में है. रायपुर पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई की., 8 दुकानदारों सहित कुल 52 व्यक्तियों का कोटपा में किया चलान. वसूला
8,200/- रूपये का जुर्माना.
रायपुर पुलिस कार्रवाई में सबसे आगे
एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की. दरअसल, एसएसपी ने जनपद मे स्कूल/ कॉलेज/ शैक्षिक संस्थानों के आस-पास बीड़ी-सिगरेट, गुटखा, तंबाकू बेचने वाले दुकानदारों व सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैँ. उक्त आदेश के क्रम में थानाध्यक्ष रायपुर द्वारा स्वयं के नेतृत्व में स्कूल/ कॉलेज/ शैक्षिक संस्थानों के आस-पास बीड़ी-सिगरेट, गुटखा, तंबाकू बेचने वाले दुकानदारों व सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाया गया. 5 पुलिस टीमे गठित की गई.

अभियान जारी रहेगा
टीम द्वारा थाना रायपुर क्षेत्र तहत मालदेवता, बालावाला, रायपुर, भगत सिंह कॉलोनी, तपोवन रोड व सहस्त्रधारा रोड में अभियान चलाकर चेकिंग की गई. चेकिंग के दौरान स्कूल/ कॉलेज/ शैक्षिक संस्थानों के आस-पास बीड़ी-सिगरेट, गुटखा, तंबाकू बेचने वाले 8 दुकानदारों व सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वाले 44 व्यक्ति पाये गये। सभी 8 दुकानदारों व 44 व्यक्ति का कोटपा मे चालान कर 8,200 का जुर्माना वसूला पर चला गया बताया गया अभियान लगातार जारी है.