12 मई को मणिपुर से दून पहुंचेगे फंसे हुए 15 छात्र 

Dehradun, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इम्फाल (मणिपुर) में अध्ययनरत उत्तराखंड के 15 छात्रों को वापस लाये जाने के लिये नागरिक उड्डयन विभाग, उत्तराखण्ड को दिशा-निर्देश दिये गये थे। इसी क्रम में इम्फाल से इन 15 छात्रों को वापस लाने के लिये नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा तत्परता से कार्रवाई की जा रही है.

12 मई को दून पहुँच जायेंगे सभी छात्र 

इस संबंध में सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने बताया कि इम्फाल (मणिपुर) में  पुलिस की सहायता से इन सभी छात्रों से सम्पर्क किया गया. उनकी सुरक्षा के लिए आवश्यक समन्वय स्थापित किया गया। इसके बाद इण्डिगो एयरलाइन्स से विशेष वार्ता व अनुरोध किया गया. इन सभी छात्रों को सुरक्षित देहरादून, उत्तराखण्ड लाने के क्रम में सभी छात्रों के लिए विशेष व्यवस्था के तहत प्राथमिकता के आधार पर इनके टिकट उत्तराखण्ड शासन द्वारा बुक कर दिये गये हैं. संबंधित छात्रों को भी इस संबंध में सूचित कर दिया गया है. दावा है कि 12 मई, 2023 को इम्फाल से दून आने वाली डायरेक्ट फ्लाइट से यह सभी छात्र सांय को देहरादून पहुंच जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *