
Dehradun, विकासनगर में यातायात व्यवस्था में लगातार समस्या आ रही हैँ. इसकी बड़ी वजह मुख्य सड़कों पर ई रिक्शा का संचालन होना भी बताया जा रहा है. इसको देखते हुए अब DIG दलीप सिंह कुंवर ने एक कमेटी का गठन किया है. ऐसी ही दिक्कत ऋषिकेश में भी आ रही है. बताया जा रहा है अब कमेटी ऋषिकेश व विकासनगर क्षेत्र के अंतर्गत संचालित ई-रिक्शा वाहनों के मार्गों का पुनः अध्ययन, सर्वेक्षण निर्धारित किए जाने का अध्ययन करेगी.

फिलहाल कुछ रूट पर हाँ, कुछ पर ना
समिति द्वारा संयुक्त अध्ययन, सर्वेक्षण निर्धारण के उपरांत ई-रिक्शा वाहनों के संचालन के संबंध में विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत ई-रिक्शा वाहनों का हरबर्टपुर चौक से चौकी बाजार विकासनगर से अंबाडी पवार मार्केट से कालसी तक और डाकपत्थर तिराहा से डाकपत्थर बैराज तक प्रतिबंधित किया गया है. वहीं, बरोटीवाला अंबाडी मोटर मार्ग, केनाल रोड हरीपुर तिराहा, हरबर्टपुर से ढकरानी, वेदांस स्वीट शॉप बाबूगढ़ से बरोटीवाला तक ई-रिक्शा वाहनों का संचालन किया जा सकता है. उक्त आदेश के क्रम में ई-रिक्शा वाहन यूनियन वालों को नोटिस प्रेषित किया गया है।
