देहरादून, 4 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से प्रभावित होकर उत्तराखंड में कई संगठनों के सैंकड़ों कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुएजिन्हें मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व कार्यकारी अध्यक्ष श्री नरेश बंसल ने सदस्यता दी।इसी क्रम में आज श्री महेंद्र प्रताप नेगी गुरुजी अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं ।
श्री महेंद्र प्रताप नेगी वर्ष 2017 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में रायपुर विधानसभा से चुनाव लड़े थे और आज इन्हें भाजपा परिवार में विधिवत सम्मिलित किया गया । श्री महेन्द्र नेगी युवाओं के बीच में काफी लोकप्रिय है । भाजपा की सदस्यता लेने वालों में पूर्व महानगर अध्यक्ष हिंदू जागरण मंच श्री संतोष रावत, अध्यक्ष दून ऑटो यूनियन रायपुर श्री वालेन्द्र तोमर, श्रीमती दिव्या नेगी, श्री अनूप चौहान सरल नगर रायपुर पूर्व प्रधान प्रत्याशी श्री प्रमोद रावत, छात्र संघ महासचिव डीएवी पीजी कॉलेज, एडवोकेट देवेंद्र शर्मा, श्री विवेक रावत अध्यक्ष दून घाटी युवा विकास मंच देहरादून, श्री सुमित नौटियाल एवं 2018 ऋषिकेश नगर निगम कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी रही श्रीमती लक्ष्मी सजवान और श्री ज्योति सजवाण एवं अन्य लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश बंसल ने सभी कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर भाजपा परिवार में स्वागत किया ।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी ने श्री महिंद्र प्रताप नेगी को भाजपा की विधिवत सदस्यता दिलवाई । श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं ।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉक्टर देवेंद्र भसीन पार्टी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री ज्योति प्रसाद गैरोला, श्री कुलदीप कुमार, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री बलजीत सोनी, श्री संजीव वर्मा आदि उपस्थित थे ।

