पहाड़ों की रानी मसूरी में भुट्टे वालों को चुनाव के लिए अपने पक्ष में किया बीजेपी ने


देहरादून 02 अप्रैल : मसूरी विधायक गणेश जोशी ने मंगलवार को मसूरी के एक होटल में भाजपा के अस्थाई चुनाव कार्यालय में कई युवाओं को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि मोदी की कार्यशैली को देखते हुए युवा कांग्रेस एवं अन्य दलों को छोड़कर भाजपा में आ रहे हैं।
विधायक गणेश जोशी ने टिहरी संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की सांसद प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह के पक्ष में मतदान किये जाने के लिए मसूरी माल रोड़ में जनसपंर्क किया। इस दौरान उन्होंने भुट्टे वालों, दुकानदारों एवं रिक्शा चालकों से संपर्क किया और मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपना असाधारण सहयोग दिये जाने की अपील की।
इस दौरान विपिन रावत, रजित रावत, अजय चौहान, अंकित रावत, रोहित कैंतुरा, मनो रौंछेला एवं संजय पंवार ने कांग्रेस एवं अन्य दलों को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, धर्मपाल पंवार, अमित पंवार, मुकेश धनाई, युवा मोर्चा अध्यक्ष राकेश रावत, कपिल मलिक, महिला मोर्चा अध्यक्ष मीरा सुरियाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *