
Dehradun, रविवार को राजधानी दून में उत्तराखण्ड फिजिकल चैलेंज क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा एसोशिएशन की A.G.M में उत्तराखण्ड से आये सभी जिलो के पदाधिकारियों व सदस्यों ने प्रतिभाग किया. फिजिकल चैलेन्ज (दिव्यांग) क्रिकेट को बढ़ावा देने को लेकर पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे. जिलेवार जिला एसोशिएसनों का गठन कर विधिवत पंजिकृत कराने हेतु समस्त पद्धिकारियो को निर्देशित किया गया।
Supar-6 के आयोजन पर फैसला
बैठक में अक्टूबर 2023 में एसोशिएशन द्वारा सुपर-6 टूर्नामेन्ट व हाई सीरीज का आयोजन किए जाने पर निर्णय लिया गया. जून 2023 में कुमाऊँ व गढ़वाल की टीमों में आपसी मैच कराकर क्रिकेट एवं सचिवालय – 11 क्रिकेट 4/5 फिजिकल चैलेन्ज क्रिकेट एसोसिएशन की टीमों के मैच होंगे। इस पर सचिवालय क्रिकेट क्लब के संचालक राकेश जोशी की ओर से मंजूरी दी गई. बैठक में कोचिंग पर भी चर्चा की गई. आगामी महीनों में सप्ताहभर के कैम्प दिये जायेंगे, जो कुमाऊँ व गढ़वाल मे आयोजित होगे। बैठक में मुख्य अतिथि सिंधु गुप्ता ने एसोशिएसन को सहयोग पर सहमति दी. बैठक में कोंच आदेश डबराल, राकेश जोशी, फतेह राणा, नवीन, प्रेम कुमार, एसोसिशन सचिव अमिता आदि मौजूद रहे.