एक और एक्सीडेंट, महिला की मौके पर ही मौत

Dehradun, रविवार देर शाम 7:30 बजे थाना सहसपुर इलाके में अज्ञात वाहन बिजली घर सहसपुर के सामने एक महिला को टक्कर मा दी और वहाँ से फरार हो गया.

वाहन चालक की तलाश जारी 

सूचना प्राप्त होने पर तत्काल पुलिस टीम थाना सहसपुर मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों द्वारा उक्त महिला को सरकारी अस्पताल सहसपुर दाखिल कराया गया. लेकिन महिला को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया. मृतिका की शिनाख्त कर परिजनों को मौके पर बुलाकर शव को मोर्चरी विकासनगर दाखिल किया गया है। पुलिस ने टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है. मृतिका आशा देवी पत्नी पीतांबर दत्त रतूड़ी निवासी शंकरपुर थाना सहसपुर दून उम्र 55 वर्ष बताई गई है.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *