मुख्यमंत्री ने राज्य आन्दोलनकारी श्री अमित ओबेराय के इलाज के लिये प्रदान की 5 लाख की धनराशि।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मैक्स अस्पताल में भर्ती राज्य आन्दोलनकारी श्री अमित ओबेराय के इलाज के लिये 5 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक श्री दर्शन सिंह रावत ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने अपने स्वास्थ्य सलाहकार ड़ा0 नवीन बलूनी को इस सम्बन्ध में अस्पताल प्रबन्धकों से वार्ता कर उनके उचित उपचार व्यवस्था कराने में सहयोग करने को भी कहा है