प्रिंसिपल के खिलाफ केस दर्ज, कोर्ट में पक्ष रखने को तैयार

देहरादून, SGRR पीजी कॉलेज के प्रिंसिपल वी ए बौड़ाई के खिलाफ FIR.. नियुक्ति पाने के लिए शैक्षिक दस्तावेजों में छेड़खानी के साथ षड्यंत्र का आरोप लगाया गया है। आरोप लगाने वाले एस के शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा। इधर, प्रिंसिपल वी ए बौड़ाई ने सभी आरोपों को किया खारिज। उन्होंने एस के शर्मा पर रंजिशन शिकायत करने का लगाया आरोप। सभी आरोपों को ठहराया गलत, कोर्ट के सामने पक्ष रखने की कही बात। प्रिंसिपल SGRR ने कहा पुलिस मामलें में सभी दस्तावेजों की बारीकी से जांच करवाएगी। प्रिंसिपल के खिलाफ पटेलनगर कोतवाली में केस दर्ज कराया गया है। प्रिंसिपल SGRR प्रोफे. बीए बौड़ाई ने कहा है कि डॉ. ऐस.के. शर्मा पर पहले से चार्ज फ्रेम हैं. एस.जी.आर.आर. पी.जी. कॉलेज में कार्यरत रहने के दौरान से वे मुझसे निजी रुप में दुर्भावना व रंजिश रखते हैं. उन्होंने साजिशन बदले की भावना से गलत केस दर्ज करवाया है . जहाँ तक मेरे दस्तावेजों का सवाल हैं. उनसे सम्बन्धित सभी आरोप असत्य व तथ्यहीन हैं. मैं हर जाँच के लिये तैयार हूँ. मैं एफ़.आई.आर. के खिलाफ  कोर्ट के सामने अपनी बात रखूंगा और डॉ. ऐस. के शर्मा के खिलाफ मानहानि का दावा भी करूँगा.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *