-शिक्षा मंत्री ने की एलआईसी की तारीफ, छात्रों को प्रस्सति पत्र और शील्ड प्रदान किये
Dehradun. नगर निगम के सभागार में एलआईसी द्वारा प्रायोजित उत्तराखंड के समस्त जिलों के विभिन्न स्कूलों से आए हुए मेघावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया. जिसमें मेधावी छात्र /छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. समारोह की अध्यक्षता करते हुए अरविंद पांडे, शिक्षा मंत्री, सरकार ने कहा बच्चे देश का भविष्य होते हैं और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करते रहना चाहिए तथा एलआईसी के द्वारा प्रायोजित इस समारोह की प्रशंसा की. समारोह में सुनील गामा, मेयर देहरादून नगर निगम ने भी पुरस्कार वितरण में भाग लिया और इस मौके पर मेधावी छात्र/ छात्र छात्राओं को इसी तरह से जीवन में संघर्ष करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. इस मौके पर पीके सक्सेना, वरिष्ठ मंडल प्रबंधक, भारतीय जीवन बीमा निगम ने इस समारोह को संबोधित किया और सभी छात्र छात्राओं को पुरस्कार पाने की बधाई दी एवं कहा कि एलआईसी बीमा क्षेत्र में दिन दुगनी रात चौगुनी वृद्धि कर भारत ही नहीं बल्कि विश्व का अग्रणी बीमा संस्थान है. सभी वर्ग के व्यक्तियों के लिए बीमा के उत्पाद उपलब्ध हैं, साथ ही वह देश हित में सामाजिक एवं आर्थिक परियोजनाओं में अपना पूरा योगदान देती है.

समान समारोह में शिक्षा मंत्री और देहरादून के मेयर रहे मौजूद
देहरादून नगर निगम के खचाखच भरे टाउन हॉल में उपस्थित मेधावी छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति भी दी तथा बच्चों के साथ में आए हुए अध्यापक एवं अभिभावक अभिभावकों ने भी मेधावी छात्रों के सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया. भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा समस्त उत्तराखंड के मेधावी छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए यह कार्यक्रम प्रायोजित करती है तथा उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को भी सम्मानित करती है. ऐसा ही कार्यक्रम मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का प्रोग्राम वर्ष भर शाखा स्तर पर जिला बार भी किया जाता है.