
-टिहरी टाइटंस ने 6 विकेट शेष रहते हुए मैच जीता
देहरादून : उत्तराखंड प्रीमियर लीग(UPL) के फाइनल में टिहरी टाइटंस ने पिथौरागढ़ चैंप्स को 6 विकेट से हराकर खिताब आपने नाम किया है. शुक्रवार को देहरादून के रायपुर स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में फाइनल मैच खेला गया। पिथौरागढ़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी की. 20 ओवर में 139 रन बनाए। जवाब में टिहरी टाइटंस ने 6 विकेट शेष रहते हुए मैच जीत लिया।
CM ने स्टेडियम का विजिट किया
CM पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि खेल मंत्री रेखा आर्या ने दोनों टीमों को पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री धामी ने शुक्रवार सायं राजीव गांधी अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का भ्रमण किया। उन्होंने इस अवसर पर उत्तराखण्ड क्रिकेट एसोसिऐशन की ओर से आयोजित हो रहे प्रथम उत्तराखण्ड प्रीमियर लीग के क्रिकेट मैच का भी अवलोकन किया. खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और मैच देखने आए सभी लोगों का भी अभिवादन किया।

प्रतिभा दिखाने का मौका
CM ने कहा कि उत्तराखण्ड प्रीमियर लीग जैसे प्रतियोगिताओं से हमारे प्रदेश के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के नए अवसर प्राप्त होंगे. जिससे वह राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारे देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। आने वाले समय में उत्तराखण्ड प्रीमियर लीग जैसे प्रतियोगिताओं से हमारे प्रदेश से ऋषभ पंत और आकाश मधवाल जैसे और भी प्रतिभाशाली खिलाड़ी उभरकर आएंगे जो हमारे देश और प्रदेश का नाम ऊचां करेंगे।

महिलाओं के लिए भी प्रीमियर मैच होंगे
कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई खेलो इण्डिया योजना के माध्यम से हमारे प्रदेश सर्वेक्षेष्ठ प्रदेश बनने में कारगर होगा। मुखयमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में महिलाओं के लिए भी उत्तराखण्ड प्रीमियर लीग का आयोजिन किया जाएगा. जिससे हमारी प्रदेश की महिला खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा।