
dehradun, सुबह थाना कालसी ने SDRF टीम को सूचित किया गया कि एक ट्रक खाई में गिर गया है, जिसमे रेस्क्यू के लिए SDRF टीम की आवश्यकता है. उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
सुबह मिली SDRF को सूचना
SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया कि वाहन मुख्य मार्ग से लगभग 200 मीटर नीचे खाई में गिरा हुआ है. SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये तत्काल रोप के माध्यम से खाई में गिरे वाहन तक पहुँच बनायी, उक्त वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था जिसकी मोके पर ही मृत्यु हो चुकी थी. मृतक व्यक्ति उत्तरकाशी नमकीन की सप्लाई के लिए गया था व वापसी के दौरान जुडो लोहारी डैम के पास वाहन अनियंत्रित होकर अचानक खाई में जा गिरा।
*वाहन संख्या :- HR 58 C 1082*
मृतक व्यक्ति का नाम :- मीन बहादुर उम्र – 42 वर्ष पुत्र तेग बहादुर।
निवासी :- ज्वालापुर हरिद्वार।