
Dehradun, 6 मई 2023 को कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम शंकरपुर महमूद नगर में गुलदार द्वारा एहसान पुत्र जोशीम निवासी मेहमूदनगर शंकरपुर सहसपुर दून उम्र 4 वर्ष को घर के आंगन से उठा लिया गया है. सूचना पर तत्काल थाने की फोर्स मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से सर्च अभियान चलाया गया. जिस के क्रम में 7 मई को एहसान का शव अरविंद चौहान के आम के बाग महमूदनगर से प्रातः 7 बजे बरामद किया गया. पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है। इसके बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ हैँ.