आज दिनांक 08.05.2019 को प्राधिकरण द्वारा मसूरी में किये जा रहे अनाधिकृत निर्माणों के विरूद्व कार्यवाही करते हुए विभिन्न स्थानों पर किये गये निर्माणों को सील किया गया जिसका विवरण निम्नानुसार है:-
- श्रीमती शीला देवी/ श्री बृज मोहन वोटनिकल निवासी शाॅप 3-4 घुमनगंज हाथी पांव रोड पर किये गये 3 मंजिला भवन के छत पर अनाधिकृत रूप से किये गये टिन शेड के निर्माण के विरूद्व कार्यवाही करते हुए सील कर दिया गया।
- श्री कृष्ण जीत सिंह पुत्र श्री हरजिन्दर सिंह निवासी होटल कहकशा स्प्रिंग रोड मसूरी द्वारा उक्त स्थल पर तीन मंजिला होटल के अनाधिकृत रूप से निर्मित प्रथम, द्वितीय व तृतीय तल के विरूद्व कार्यवाही करते हुए सील कर किया गया।
उक्त सीलिंग की कार्यवाही में प्राधिकरण के सहायक अभियन्ता श्री मनोज कुमार जोशी, अवर अभियन्ता श्री महिपाल सिंह अधिकारी व सुपरवाईजर व पुलिस बल मौजूद था ।
प्राधिकरण उपाध्यक्ष डाॅ0 आशीष कुमार श्रीवास्ताव द्वारा बताया गया कि मसूरी एक संवेदनशील पर्यटक स्थल है तथा किसी भी प्रकार के अनाधिकृत निर्माण के विरूद्व प्राधिकरण द्वारा सशक्त कार्यवाही की जायेगी तथा प्राधिकरण अधिकारी व कर्मचारियों को सभी अनाधिकृत निर्माणों को चिन्हित किये जाने के निर्देश दिये हैं
—



