
Dehradun, दून-दिल्ली के बीच में जल्द वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू होने जा रहा है. लेकिन, कई लोग इसके टाइम को लेकर खुश नहीं हैँ. स्पेशली मसूरी के व्यवसायियों का कहना है कि वन्दे भारत ट्रेन दून से दिल्ली सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर चलने के लिये प्रस्तावित है। जबकि, मसूरी और आस-पास के व्यक्तियों और पर्यटकों को सुबह 4 बजे के करीब देहरादून के लिए चलना पड़ेगा. खास बात ये है कि इस समय पर मसूरी से *बस सेवा मिलना और टैक्सी ढूंढ पाना नामुनकिन है* खासकर, बरसात और ठण्ड के महीनों में तो दिक्कत बाद जाएगी.
समय का चक्कर
मसूरी ट्रेडर्स यूनियन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा है कि मसूरी और आस-पास के नागरिकों इस ट्रेन की सुविधा अधिकांश लोग नहीं ले पाएंगे. साथ ही वंदे भारत ट्रेन का दिल्ली से दून पहुँचने का समय 10 बजकर 30 मिनट है, जो फिर एक परेशानी का सबब बनेगा, रजत अग्रवाल के मुताबिक रात में मसूरी और आसपास के निवासियों को कोई भी सरकारी बस की सेवा नहीं मिल पाएगी. टैक्सी सेवा भी बमुश्किल से मिलेगी.
ज़न शताब्दी का भी यही समय है
मसूरी ट्रेडर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने इस मामले को लेकर प्रशासन के माध्यम से एक ज्ञापन भी सौंपा है. बताया क़ि, देहरादून से दिल्ली के लिए पिछले दो दशक से जन शताब्दी का सञ्चालन हो रहा है. सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर और एक अतिरिक्त ट्रेन वंदे भारत स्वागत योग्य है परन्तु इसका समय 5 बजकर 50 मिनट होना कोई ज्यादा लाभ पर्यटकों और स्थानीय आस पास के निवासियों को नहीं दे पायेगा.
*प्लानिंग की कमी*
व्यापारियों का कहना है कि एक ही समय पर दो अलग अलग ट्रैन एक ही रूट पर चलना भी कहीं न कहीं प्लानिंग की कमी दर्शाता है. इसका असर ये होगा क़ि पर्यटकों को भी कोई ज्यादा लाभ ये ट्रेन देने में सफल नहीं हो पाएंगी.