
Dehradun, शनिवार को मसूरी में रात्रि करीब 23:30 को सूचना मिली क़ि मालरोड कुलड़ी के पास एक जेसीबी में चालक व एक अन्य व्यक्ति शराब पी रहे हैं. वहीं, शराब पीकर जेसीबी चला रहा है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. जेसीबी चालक व एक अन्य पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मेडिकल कराया. जेसीबी को एमबी एक्ट में सीज कर दिया गया. जिन पर कार्रवाई हुई, उनमें नारायण थापा निवासी हाथीपांव उम्र 26 वर्ष और वीरेंद्र सिंह नारायणबगड़ चमोली बताए गए हैं.