

देहरादून, उत्तराखंड गठन के 20 वर्ष पूरे होने पर राज्य में स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में संडे यानी 3 नवम्बर को टिहरी में उत्तराखंड सरकार की ओर से ‘रैबार:आवा आपुरू घौर’ का आयोजन किया जा रहा है। टिहरी झील कोटो कॉलोनी में आयोजित इस प्रोग्राम यूपी के सीएम ईजी आदित्य नाथ, आर्मी चीफ जनरल विपिन रावत, उत्तराखंड सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहेंगे। जिसमें वैचारिक मंथन आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा उत्तराखंड के प्रगति के नए पथ पर आगे बढ़ने को लेकर तमाम गणमान्य लोग मंथन करेंगे। माना जा रहा है कि यह रेबार उत्तराखंड में दूसरी बार आयोजित हो रहा है। जिससे उत्तराखंड मूल के ऊंचे पदों पर बैठे लोग उत्तराखंड के विकास में अपना योगदान देंगे उत्तराखंड सरकार को भी कुछ ऐसी ही उम्मीद है इस रैबार को लेकर।