भाजपा सभी ज़िला पंचायतों में बोर्ड बनाएगी
निर्वाचित सदस्यों का सम्मान 23 अक्टूबर को साँय को बीजेपी राज्य कार्यालय में
देहरादून , अक्टूबर। पंचायत चुनाव के रिजल्ट आने के बाद बीजेपी ने अपने पंचायत अध्यक्षों की उम्मीदवारों की भी घोषणा कर दी है। पार्टी ने फिलहाल चार उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। जिसमें देहरादून से मधु चौहान हैं। मधु पूर्व पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं और बर्तमान विधायक मुन्ना सिंह चौहान की पत्नी हैं। इसके अलावा बीजीपी ने टेहरी से सोना सजवाण, नैनीताल से बेल टोलिया औरः उधमसिंह नगर से रेणु गंगवार शामिल हैं।
इधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अजय भट्ट ने कहा कि प्रदेश में पंचायत चुनाव के परिणाम भाजपा के लिए उत्साह जनक हैं और भाजपा सभी 12 ज़िला पंचायतों में बोर्ड बनाएगी। भाजपा के विजयी ज़िला पंचायत सदस्यों का कल साँय भाजपा प्रदेश कार्यालय पर सम्मान किया जाएगा । मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद भजय भट्ट ने आज कहा कि प्रदेश में पंचायत चुनाव के परिणाम भाजपा के लिए उत्साह जनक हैं । हम सभी 12 ज़िला पंचायतों में अपने बोर्ड बनाएँगे। साथ ही क्षेत्र पंचायतों में भी भाजपा के बोर्ड गठित होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का एजेंडा सबका साथ ,सबका विकास ,सबका विश्वास का है । प्रदेश में वे सभी विजयी निर्दलीय उम्मीदवार जिनका कार्य का एजेंडा विकास है भाजपा के साथ खड़े हैं ।वे भाजपा का समर्थन करने के साथ हमारे साथ मिल कर काम करेंगे जिससे गाँव की सरकार तेज़ी से विकास कार्य कर सके और प्रदेश की जनता की अपेक्षाओं को पूरा किया जा सके। श्री भट्ट ने कहा कि भाजपा के विजयी ज़िला पंचायत सदस्यों को बुद्धवार 23 अक्टूबर को साँय 5 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पर आमंत्रित किया गया है ।यहाँ आयोजित कार्यक्रम में उनका सम्मान किया जाएगा । इस आयोजन में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी शामिल होंगे।