चारधाम यात्रा:: तैयारियां शुरू, 15 अप्रैल तक केदारनाथ यात्रा मार्ग हो जाएगा तैयार, मार्ग से हटेगी बर्फ

Dehradun, चारधाम यात्रा 2023 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. 15 अप्रैल तक केदारनाथ यात्रा मार्ग पर काम पूरा करने व वहाँ से बर्फ हटाने के निर्देश दिए गए हैं. बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने ली बैठक, जिसमें उन्होंने केदारनाथ यात्रा मार्ग को 15 अप्रैल तक दुरुस्त करने के साथ तैयारियां पूरा करने के निर्देश दिए.निर्देश दिए.

BKTC अध्यक्ष ने ली बैठक

दरअसल, वर्ष-2023 श्री केदारनाथ धाम यात्रा के तहत केदारनाथ धाम यात्रा के सफल संचालन के लिए की जा रही तैयारियों व व्यवस्थाओं के संबंध में अध्यक्ष बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अजेंद्र अजय की अध्यक्षता में जिला कार्यालय एनआईसी कक्ष में संबंधित अफसरों के साथ बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गईं। अध्यक्ष ने कहा कि श्री केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल, 2023 को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सफल संचालन के लिए जिस स्तर से जो भी व्यवस्थाएं एवं तैयारियां की जा रही हैं, वह सभी व्यवस्थाएं 15 अप्रैल, 2023 से पूर्व ही सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। केदारनाथ यात्रा मार्ग में बर्फ हटाने का कार्य तेजी से शुरू हो

 

. जो भी मार्ग क्षतिग्रस्त हैं, उनका भी मरम्मत कार्य शीघ्रता से पूर्ण किया जाए।

यात्रा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था के लिए उचित पार्किंग व यातायात प्लान तैयार किया जाए.

सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए जाने वाले पुलिस कर्मियों को उचित प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए

केदारनाथ धाम सहित यात्रा मार्ग में उचित स्वास्थ्य सुविधाएं, साफ-सफाई व्यवस्था, पर्याप्त शौचालयों की व्यवस्था हो

संचालित होने वाले घोड़े-खच्चरों के लिए उचित पानी की व्यवस्था एवं यात्रा मार्ग में विद्युत क़ी व्यवस्था दुरस्त हो ।

कल से हटेगी बर्फ 

बैठक में DM मयूर दीक्षित ने अवगत कराया है कि केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन के लिए तैनात किए गए अधिकारियों एवं कार्मिकों को उचित प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है तथा उन्हें सौंपे गए दायित्वों एवं कार्यों के बारे में पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है जिससे यात्रा व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई समस्या न आने पाए। उन्होंने कहा कि केदारनाथ यात्रा मार्ग को सुचारू करने के लिए बर्फ हटवाने का कार्य कल से ही शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं तथा यात्रा मार्ग में जिन स्थानों में वर्तमान में बर्फ नहीं है उस क्षेत्र के क्षतिग्रस्त मार्ग को ठीक कराने के निर्देश डीडीएमए को दिए गए हैं। उन्होेंने यह भी अवगत कराया है कि यात्रा मार्ग में घोड़े-खच्चरों के साथ किसी प्रकार की कोई क्रूरता न हो तथा बीमार व कमजोर घोड़े-खच्चरों का किसी भी दशा में संचालन न किया जाए इसकी निगरानी के लिए 20 पीआरडी जवानों की तैनाती की गई है जिन्हें उचित प्रशिक्षण उपलब्ध कराते हुए यात्रा मार्ग में घोड़े-खच्चरों की निगरानी के लिए विभिन्न यात्रा पड़ावों में तैनात किए जाएंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *