अभी कितनी लंबी लिस्ट है इनकी, अब तक 44 आरोपी हो चुके है गिरफ्तार, कई अभी भी रडार पर

Dehradun, UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा 2020-21 पेपर लीक मामले में STF ने की 44वीं गिरफ्तारी। इस आरोपी पर घोषित था 25 हजार का इनाम, एसटीएफ द्वारा पेपर लीक मामले सभी अभियुक्तों की आगे की कड़ियों की लगातार तलाश जारी रखी हुई है, अभियुक्त रूपेन्द्र कुमार जायसवाल ने आर0एम0एस साल्यूशन कम्पनी के कर्मचारी से पेपर प्राप्त कर अभियुक्त सादिक मूसा को लीक आउट पेपर दिया गया था, उसी पेपर से अभ्यर्थियों को नकल करायी गयी है, उनका चिन्हीकरण लगातार किया जा रहा है।

2011 में कम्पनी के मालिक से जुड़ा था आरोपी

उपरोक्त अभियुक्त रूपेन्द्र कुमार जायसवाल वर्ष 2011 से ही कम्पनी के मालिक राजेश कुमार चैहान से जुडा हुआ था, अक्सर कम्पनी में राजेश कुमार से मिलने जाता था, वहीं पर इसकी जान-पहचान सादिक मूसा व कसान से हुई थी।

गिरफ्तार किये गये अभियुक्त का पता 

1- रूपेन्द्र कुमार जायसवाल पुत्र खुशीराम जायसवाल निवासी ग्राम लोकन पूरवा त्रिलोकपुर थाना पलिया जनपद खीरी उ0प्र0 हाल निवासी सर्जन अपार्टमेंट केशवनगर थाना मडियांव जनपद लखनऊ उ0प्र0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *