केन्द्रिय मंत्री के पैतृक गांव में सीएम, सांसद जमीन में बैठे, किया भोजन

देहरादून, प्रदेश की राज्यपाल  बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री, डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक‘ के पैतृक गांव पिनानी पहुंचे। पिनानी में ग्रामीणों ने सभी गेस्ट का ने केवल वाद्ययंत्रों से वेलकम किया, बल्कि इस दौरान डॉ. निशंक द्वारा अपने गांव पिनानी में बनाये गए घर की विधिवत पूजा अर्चना के बाद अपने परिजनों के साथ गृह प्रवेश किया। इस दौरान सभी गणमान्य लोगों ने जमीन में बैठकर भोजन किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष /सांसद अजय भट्ट, सांसद तीरथ सिंह रावत, सहकारिता, प्रोटोकॉल, दुग्ध विकास एवं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत, अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश सहित भाजपा पदाधिकारी राजेन्द्र अंथ्वाल, राजेन्द्र प्रसाद टम्टा, नरेन्द्र रावत, बालकृष्ण चमोली, चण्डी प्रसाद पोखरियाल एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम में शामिल रहे।