निम्बूवाला और जीएमएस रोड शाखाओं ने मनाया अपना वार्षिकोत्सव‘
अरेबियन नाइट’ और “कल,आज और कल“ द पॉली किड्स के वार्षिकोत्सव के विषय
देहरादून, अक्टूबर, 2019। द पाली किड्स की वसंत विहार, निम्बूवाला और जीएमएस रोड शाखाओं ने अपना वार्षिकोत्सव बहुत धूमधाम के साथ मनाया। तीनों शाखाओं के वार्षिक समारोह में लगभग 1000 छात्रों ने भाग लिया। जिसमें दो हजार से भी अधिक अभिभावक वार्षिकोत्सव में शामिल हुए। तीनों शाखाओं के कार्यक्रमों का विषय,सेवन वंडर्स, गोल्डन इरा और“‘अरेबियन नाइट’“ और “कल, आज और कल“ थे। छात्रों ने विषयों का चित्रण करते हुए नृत्य और नाटकों से मंत्रमुग्ध किया। सभी शाखाओं द्वारा लगभग पच्चास से भी अधिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसमें गणेश वंदना, गंगम नृत्य, पेरू, मैक्सिको, रोम,ब्राजील, अरबिया, पंजाब, दक्षिण भारत, गुजरात, छत्तीसगढ़, गढ़वाल, मोहनजोदड़ो, कालबेलिया आदि नृत्य शामिल थे। पृथ्वी राज चौहान नृत्य, प्रकृति नृत्य, मुगल नृत्य, देशभक्ति नृत्य, पुलवामा एक्ट और शिक्षक नृत्य, मैश डांस, रेट्रो गानों पर नृत्य और अलीबाबा और चालीस चोर, स्नो व्हाइट, ताज महल का टेंडर, अकबर और बीरबल और शहीदों पर संगीतमय नाटक प्रस्तुत किया गया। तीनों शाखाओं के वार्षिकोत्सव के अवसर पर चेयरमेन कैप्टन मुकुल महेंद्रू, निदेशक रंजना महेंद्रू, नंदिता सिंह और कैप्टन रोहित सिंह, संदीप तुरा और हरिचरण, ऋषभ डोभाल, वैभव सकलानी, गीतिका और शोभित, तरुणा गुजराल, राजेश गुजराल, ऋतु गुजराल, विनोद, माधवी भाटिया, विश्नोई, सिस्टम को-ऑर्डिनेटर- दिव्या जैन, दीप्ति सेठी। हेड मिस्ट्रेस गीतांजलि, हरजीत, 







दिव्या अग्रवाल, पोमिला नरूला, पूनम निगम, बीना विश्वास, गुरलीन, प्रियंका कोहली, संगीता मल्होत्रा और पॉलीकिड्स के पूर्ण कर्मचारी उपस्थित रहे।