Dehradun, देहरादून में पिछले कई सालों से फाइव स्टार होटल की कमी खलती रही है। इसको देखते हुए कई नेशनल और इंटरनेशनल कार्यक्रम में फाइव स्टार होटल की जरूरत महसूस की जाती रही है । इसी को देखते हुए शुक्रवार को पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने होटल कारोबारियों और रियल स्टेट बिल्डर्स के बीच बैठक में लैंड यूज़ कन्वर्जन, एनओसी और होटल कारोबारियों को होटल के निर्माण में आने वाली दिक्कतें प्रमुखता से छाई रही। इस दौरान होटल व्यवसायी राकेेेश चुग ने पुरूकुल में ताज ग्रुप के निर्माणाधीन रिजाॅर्ट के अतिरिक्त लैंड यूज़ चेंज, के बारे में अपनी जानकारी दी। महालक्ष्मी बिल्डर्स के
राकेश शर्मा ने राजपुर रोड मे प्रस्तावित पांच सितारा होटल के मानचित्र के अनुमोदन में आ रही समस्यायों
के विषय में अवगत कराया। हयात ग्रुप के प्रतिनिधि ने बताया कि मालसी मेें हयात ग्रुप द्वारा 260 कमरे के का काम पूरा हो चुका है । अगले छह माह इसके संचालन की संभावना है। सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने बताया कि राज्य में जल्द ही क्राउन प्लाजा, ताज एवं हयात जैसे प्रतिष्ठित होटल आगाामी कुुुछ दिनों मैं टूरिस्ट को सुबह देनी शुरू कर देंग।
