अब राजपुर रोड पर रात 10 बजे बाद डीजे नहीं बजेगा, पुलिस ऑन एक्शन

राजपुर पुलिस द्वारा होटल ( वेडिंग प्वाइंट) मालिकों की गोष्ठी आयोजित कर दिए गए महत्वपूर्ण दिशा निर्दे

 

Dehradun, न्यू ईयर की तैयारियां जोरों पर हैं. पार्टियों का दौर शुरू हो गया हैं. इसको देखते हुए दून के एसएसपी ने समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अपराध नियन्त्रण के संवध मे कार्यवाही के लिए कहा गया हैं. होटल मालिकों की गोष्ठी लेकर रात्रि के समय 10.00 बजे के बाद डीजे का प्रयोग न करने के संम्बन्ध में अवगत कराने व आदेशों का पालन न करने पर कार्यवाही करने के लिए भी आदेशित किया गया है.

पुलिस कि गोष्ठी 

उक्त आदेश के अनुपालन में 14.12.22 को राजपुर पुलिस द्वारा *थाना राजपुर, चौकी आईटी पार्क व चौकी कुठल गेट क्षेत्र मे पडने वाले होटल(वेडिंग प्वाइंट) मालिकों व मंदिर पुरोहित व मस्जिदों (मौलवियो) व क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों की गोष्ठी* लेकर सभी को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून द्वारा दिये गये निम्न आदेश/ निर्देशों से अवगत कराया गया व आदेशों का पालन न किये जाने पर पुलिस कार्यवाही हेतु अवगत कराया गया । एसएसपी ने निर्देश दिए हैं कि उक्त दिये गये आदेश/ निर्देशों का पालन न किये जाने पर पुलिस द्वारा कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी.

01- *रात्रि के समय 10.00 बजे के बाद किसी भी होटल वेडिंग प्वाइंट , मंदिर , मस्जिद में डी0जे0 का प्रयोग नही किया जायेगा ।

 

02- सभी *कार्यरत कर्मचारियों के सत्यपान करवाने की जिम्मेदारी होटल मालिक की* होगी यदि कोई भी कर्मचारी बिना सत्यपान के कार्य करता पाया गया तो पुलिस द्वारा उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी ।

 

03- होटलो में *आने वाले सभी व्यक्तियों की आई डी ली जाये व रजिस्टर में प्रत्येक व्यक्ति की प्रविष्टि पूर्ण रूप से अंकित हो ।* किसी भी संदिग्ध के संवंध मे पुलिस को तत्काल सूचना दी जायेगी ।

 

04- होटलों में *पार्किंग की व्यवस्था कर पार्किंग में भी सीसीटीवी कैमरे* लगाए जाएं

 

05- सभी *होटलों में सुरक्षा व्यवस्था उपकरण (अग्निशमन)* लगाए जाएं

06- सभी होटल ,ढाबों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हो ताकि कोई भी संदिग्ध की सूचना प्राप्त करने में पुलिस को सहायता मिल सके।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *