चोर वाहन चोरी के बाद क़्या करते हैं, कैसा हो जाता हैं वाहन… देखिये

Dehradun, थाना क्लेमेनटाउन तथा पटेलनगर क्षेत्र से चोरी की गई 2 स्कूटी सहित 2 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा हैं. खास बात ये हैं कि इन्होने जिन स्कूटी की चोरी की थी, उनकी हालत बिगाड़ डाली हैं. वे पहचान में नहीं आ पा रही हैं. बताया जा रहा हैं कि चोर इनके सभी पार्ट्स निकालकर बेच देते हैं.

दरअसल, 13 दिसंबर 2022 को थाना क्लेमेनटाउन में वादी आदित्य बिजल्वाण पुत्र हीरा लाल बिजल्वाण निवासी पोस्ट आफिस रोड नई बस्ती क्लेमेनटाउन देहरादून द्वारा एक लिखित तहरीर बाबत 9-10 दिसंबर 2022 की रात्रि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी स्कूटी चोरी करने के सम्बंध में तहरीर दी. जिस सम्बन्ध में *मुकदमा अपराध संख्या- 166/2022 धारा-379 आईपीसी बनाम अज्ञात* पंजीकृत कर पुलिस ने जांच शरू की.

घटना उपरोक्त की जानकारी उच्च अधिकारी गणों को देकर *थानाध्यक्ष क्लेमेंटाउन* के द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं माल बरामदगी के थाना स्तर पर उप निरीक्षक अमरीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम के द्वारा घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए घटना स्थल एवं आस पास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करते हुए, लोगों से पूछताछ की. मुखबिरों से संपर्क साधा. 14 दिसंबर 2022 को गठित टीम के द्वारा मुखबिर खास द्वारा दी गई सूचना पर पिपलेश्वर मंदिर के आगे जंगल मे चोरी की घटना 2 आरोपियों अंजाम दे रहे हैं.पुलिस ने निशानदेही पर अभियुक्त रोशन गुरुंग के चंद्रबनी ऑफिसर्स कॉलोनी से चोरी हुई स्कूटी बरामद हुई. जिसे अभियुक्त गणो द्वारा अलग हिस्सों में कर बेचने की फिराक में थे. जबकि, पुलिस को एक अन्य स्कूटी बरामद हुई जो जिस सम्बन्ध में कोतवाली पटेलनगर में *मु0अ0सं0 781/22 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात* पंजीकृत था. दोनों अभियुक्त को चोरी किए गए माल सहित गिरफ्तार किया गया।

*नाम पता अभियुक्त*
1- रोशन गुरुंग पुत्र श्याम सिंह गुरुंग निवासी ऑफिसर्स कॉलोनी लेन न 01 चंद्रबनी पटेलनगर देहरादून 19 वर्ष

2:-रजत नेगी पुत्र राजेश नेगी निवासी बर्थवाल चौक चंद्रबनी चोयला कोतवाली पटेलनगर देहरादून 22 वर्ष.

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *