देहरादून। आप भी देखिए, आईपीएस अधिकारी तृप्ति भट्ट का डांस। वे अपने पति के साथ एक सांस्कृतिक प्रोग्राम में कुमाऊं के फेमस गीत पर डांस कर रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके डांस को खूब सराहा जा रहा है। वे वर्तमान में टिहरी की एसपी का पद भी संभाल रही हैं। किसी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि पुलिस के किसी प्रोग्राम में उन्होंने प्रस्तुति दी और वीडियो 6 से 7 महीने पुराना है। वे अपने पति रितेश के साथ डांस कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक ये वीडियो देहरादून में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का है।