
देहरादून, कोरोना महामारी के दौरान ब्लड की कमी भी देखने को मिल रही है। लेकिन ब्लड डोनेशन के लिए लोग और कई सामाजिक सस्थाएं बढ़ चढ़कर भाग ले रही हैं। इसी क्रम में संडे को श्री साईं मंदिर तिलक रोड में महाकाल के दीवाने सामाजिक संस्था की ओर से पांचवां ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस मौके पर महंत इंद्रेश ब्लड बैंक में 65 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। महाकाल के दीवाने संस्था के कार्यकर्ताओं का कहना है कि कोरोनाकाल में हर 3 महीने बाद ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिससे ब्लड बैंकों में आई कमी को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। ब्लड डोनेशन कैंप में महाकाल के दीवाने संस्था टीम से अध्यक्ष रोशन राणा, अंकुर जैन, दीपक जेठी, अक्षत नागलिया, हर्ष सूरी, किशन गुलाटी, राहुल माटा. गौतम सलूजा, कृतिका राणा, अनुष्का राणा आदि मौजूद रहे।