देहरादून, बड़ी खबर आ रही है, लगातार कोरोना के मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने फिर से हफ्ते में दो दिन साप्ताहिक बंदी का इसारा किया है।मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का कहना है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए, इसकी चेन तोड़ने के लिए शनिवार और रविवार को पूरे प्रदेश में लॉक डाउन करने पर मंथन चल रहा है। जिसको लेकर आज गाइड लाइन जारी की जाएगी, मुख्यमंत्री के बयान से साफ है कि शनिवार और रविवार को पूरे उत्तराखंड में लॉक डाउन हो सकता है। फिलहाल सरकार के द्वारा केवल इस शनिवार और रविवार को लेकर गाइड लाइन जारी होने की संभावना है। मुख्यमंत्री का कहना है कि जरूरत पड़ेगी तो इस आगे भी जारी रखा जाएगा । इस दौरान राज्य की सीमाएं भी शील की जा सकते है। दूसरे राज्य से आने वाले लोगों को राज्य के अंदर उन्ही को आने दिया जाएगा जिनका या तो आवश्यक कार्य होगा या जो पहले से उत्तराखंड आने के लिए होटल में रजिस्ट्रेशन कर चुके है। अब सबको नई गाडलाइन का इंतजार है।