गॉर्ड ने फूल सी बच्ची के साथ क्या कर डाला, दबोचा

देहरादून, राजपुर क्षेत्र में इंसानियत को तार तार करने वाली घटना सामने आई है। शनिवार को एक आरोपी ने छह साल की बच्ची को घर पर अकेला पाकर उसके साथ अपना मुंह काला किया। यहां तक कि किसी को बताने पर जान से मारने तक की धमकी दे डाली। फिर क्या था,

डर के मारे बच्ची ने किसी से शिकायत नहीं की, लेकिन इसी बीच अचानक तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद परिजनों से पूछा तो तब हकीकत सामने आई. इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसको दबोच लिया है. आरोपी गॉर्ड बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष राजपुर मोहन सिंह ने बताया कि क्षेत्र में एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहता है। वह खुद श्रमिक है, जबकि उसकी पत्नी घरों में काम करती है। 16 मार्च को दंपती काम से बाहर गए हुए थे। घर पर उनकी छह साल की बच्ची व छोटा बेटा था। मौके का फायदा उठाकर एक आरोपित घर में घुसा और बहला फुसलाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। 18 मार्च को जब बच्ची की तबीयत खराब हुई तो मां ने पूछताछ की। बच्ची ने बताया कि दो दिन पहले रोहित घर पर आया और दुष्कर्म किया। उसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल कर आरोपी को दबोचा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *