17 फरवरी से तीन दिवसीय इंडिया ट्रेवल मार्ट (आईटीएम) का आयोजन

देहरादून। उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद के सहयोग से राजधानी देहरादून में तीन दिवसीय इंडिया ट्रेवल मार्ट (आईटीएम) का आयोजन किया जा रहा है। 17 फरवरी से 19 फरवरी, 2022 तक राजपुर रोड़ स्थित मधुबन होटल में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य लोगों को एक मंच पर एक साथ लाना और घरेलू पर्यटन के साथ इन बाउंड व आउट बाउंड पर्यटन को एक अलग शैली में बढ़ावा देना है।

तीन दिवसीय इंडिया ट्रेवल मार्ट (आईटीएम) में उत्तराखंड पर्यटन विभाग, दिल्ली पर्यटन विभाग, गढ़वाल मंडल विकास निगम, कुमांऊ मंडल विकास निगम, गुजरात पर्यटन विभाग, उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग सहित निजी विभाग व होटेलियर के प्रतिनिधि प्रतिभाग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *