–हिस्ट्रीशीटर के घर दबिश देने गई पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग
हिस्ट्रीशीटर के घर जाने वाले रास्ते को जेसीबी से रोका गया था और छतों से पुलिस पर वर्षा दी गोलियां
देहरादून, यूपी के कानपुर में एक बड़ी घटना सामने आई है. कानपुर के बिठूर पुलिस शिवली थाना क्षेत्र के विकरू गांव में दबिश देने गई पुलिस टीम पर हुई फायरिंग हुई. जिससे 8 पुलिस कर्मी शहीद हो गए. जबकि 4 घायल पुलिस कर्मियों का इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ के दौरान बिठूर थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी को गोली लगी. पुलिस कानपुर के वांटेड हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकडऩे गई थी. लेकिन इस दौरान छतों से हमलावरों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी. विकास दूबे कानपुर का हिस्ट्रीशीटर है. इस मुठभेड़ में कई पुलिस कर्मी शहीद हो गए, जबकि 4 पुलिस कर्मी घायल बताए गए हैं. जिनका अभी भी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. शहीद हुए पुलिसकर्मियों में देवेंद्र कुमार मिश्र, सीओ बिल्हौर, महेश यादव,एसओ शिवराजपुर, अनूप कुमार,चौकी इंचार्ज मंधना, नेबूलाल, सब इंस्पेक्टर शिवराजपुर, सुल्तान सिंह कांस्टेबल थाना चौबेपुर, राहुल ,कांस्टेबल बिठूर, जितेंद्र, कांस्टेबल बिठूर व बबलू कांस्टेबल बिठूर शामिल बताए गए हैं. इधर, इस घटना के बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद कानपुर नगर में कर्तव्यपालन के दौरान अपने प्राणों की बाजी लगाने वाले 8 पुलिस कार्मिकों को श्रद्धांजलि दी है. पुलिस कार्मिको की शहादत को नमन करते हुए सीएम ने पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए हैं कि इस घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने के साथ ही तत्काल मौके की रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए. दरअसल, 2/3 जुलाई 2020 की रात्रि में ग्राम बिकरू, थाना चौबेपुर, जनपद कानपुर नगर में गांव के ही एक व्यक्ति की शिकायत पर एक शातिर अपराधी को पकडऩे गई कानपुर पुलिस टीम पर अकस्मात हिस्ट्रीशीटर व उसके समर्थकों ने छत से फायर झोंक दी. इसमें एक पुलिस क्षेत्राधिकारी, 3 सब इंस्पेक्टर एवं 4 कांस्टेबल मौके पर शहीद हो गए हैं. इधर, बताया गया है कि पुलिस ने 500 से अधिक लोगों के मोबाइल सर्विलांस पर लगा दिए हैं और कानपुर मण्डल की सभी सीमाएं भी सील कर दी हैं. बताया गया है कि विकास दुबे कानपूर का हिस्ट्रीशीटर भी है. जिसके ऊपर 60 मुकदमे दर्ज हैं. कानपुर के राहुल तिवारी नाम के व्यक्ति ने 307 का एक मुकदमा इसके ऊपर दर्ज कराया है. जैसे ही पुलिस दबिश देने के लिए पहुंची. इसी दौरान पुलिस को रोकने के लिए हिस्ट्रीशीटर के समर्थकों की ओर से पहले से ही रास्ते में जेसीबी खड़ी कर रास्ता रोक रखा था. इसके बाद पुलिस ने छतों से फायर झोंकनी शुरु कर दी. फिलहाल, एडीजी लॉ एंड आर्डर पहुंच रहे हैं. जबकि कानपुर की फोरेंसिक टीम जांच पर जुट गई है. इसके साथ ही लखनऊ से भी एक टीम फोरेंसिक पहुंच चुकी है. एसटीएफ भी जांच पर जुट गई है.