टिहरी-शिवपुरी के पास मोटरसाईकल खाई में गिरी, 1 की मौत, 2 घायल

देहरादून, कल देर रात पुलिस चौकी ब्यासी से SDRF टीम को सूचना मिली शिवपुरी के पास एक मोटरसाईकल खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, रेस्क्यू के लिए SDRF टीम मौके पर पहुंची. पता चला मोटरसाईकिल में तीन लोग सवार थे. जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गभीर रूप से घायलों को रेस्क्यू kar अस्पताल में भर्ती कराया है. ये सभी UP के निवासी हैं.

बद्रीनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे 

SDRF के मुताबिक घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि उक्त बाइक (UP 72 BD 6475) पर सवार 03 व्यक्ति ऋषिकेश से श्रीकेदारनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे. रास्ते में अचानक बाइक अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। SDRF टीम द्वारा रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच त्वरित कार्यवाही करते हुए रोप के माध्यम से खाई उतरकर वाहन तक पहुँच बनायी। वाहन में सवार 3 लोगों में से 1व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी, 2 व्यक्ति घायल अवस्था में थे। SDRF टीम ने दोनों घायलों को रोप स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकालकर उपचार के लिए एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाया. 1 व्यक्ति के शव को भी खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया.

*घायलों का विवरण:-*

– विश्वास प्रताप सिंह पुत्र राजू सिंह निवासी सुल्तानपुर अमेठी उत्तर प्रदेश, उम्र 21 वर्ष

-अपूर्व सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 21 वर्ष

-मृतक आकाश उपाध्याय पुत्र राजू उपाध्याय निवासी सुल्तानपुर अमेठी उत्तर प्रदेश उम्र 25 वर्ष

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *