ऋषिकेश में यहाँ परोसी जा रही थी शराब, मैनेजर गिरफ्तार

Dehradun, ऋषिकेश मुनी की रेती तपोवन क्षेत्र के होटल और रेस्टोरेंट संचालक पर्यटकों को अवैध रूप से शराब परोसने के मामले थम नही रहे हैं। मुनिकीरेती पुलिस ने शनिवार की रात तपोवन के एक होटल में छापा मारा. इस दौरान बिना लाइसेंस पर्यटकों को शराब परोसने वाले एक होटल मैनेजर को गिरफ्तार भी किया है।

मिल रही थी लगातार शिकायत
थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह के अनुसार तपोवन क्षेत्र के होटल में लगातार शराब पिलाने की शिकायत मिल रही थी। बीती रात होटल तत्सत में पुलिस टीम ने छापेमारी की. इस दौरान दौरान पाया गया कि होटल संचालक की ओर से अवैध रूप से शराब परोसी जा रही थी। पुलिस की टीम ने होटल मैनेजर अभि निवासी तिरुपति नगर सूरत गुजरात को अरेस्ट कर लिया है.