दून मेडिकल कॉलेज में होंगी अब हार्ट व कैंसर रोगों की जांच

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री व सीएम ने किया कैथ लैब का लोर्कापण

-आईसीयू कॉम्पलेक्स शुरू होने से मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

-मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ने जताया केन्द्रीय मंत्री का आभार

देहरादून, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया तथा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गुरूवार को दून मेडिकल कॉलेज में पहली सरकारी कैथलेब के साथ डिजिटल रेडियोग्राफी एवं मेमोग्राफी का शुभारंभ किया गया. अपने संबोधन में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को सक्षम मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ अन्य क्षेत्रों में भी विकास के नए प्रतिमान स्थापित हो रहे है.

चारधाम यात्रा में आते हैं समग्र देश के लोग

सीएम ने कहा कि प्रदेश में चारधाम यात्रा में समग्र देश के लोग यहां आते हैं. गंगा के इस प्रदेश के प्रति भी सबकी आस्था है. कहा, अमरनाथ यात्रा के लिये जिस तरह की स्वास्थ्य व्यवस्था भारत सरकार द्वारा की जाती है, उसी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थायें चारधाम यात्रा के लिये भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से की गई है. कहा, राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के लिए तेजी से कार्य किये जा रहे हैं. केन्द्र सरकार द्वारा राज्य सरकार के विकास कार्यों में हर संभव मदद की जायेगी. सीएम ने कहा िक राज्य में हो रहे विकास कार्यों से उत्तराखण्ड आगे बढ रहा है और भारत के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

पीएम के मार्गदर्शन में देश में हो रहे बदलाव

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि दो दशक पहले तक देश की 100 करोड जनता के लिये केवल एक एम्स था. लेकिन, आज उत्तराखण्ड की एक करोड जनता के लिये दिल्ली एम्स की सुविधाओं के समान ऋषिकेश में स्थापित एम्स बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध करा रहा है. कहा, यदि किसी भी देश को डेवलप कंट्री बनना है तो जरूरी है कि उस देश के नागरिक स्वस्थ हो, नागरिक स्वस्थ होंगे तो समाज स्वस्थ होता है और स्वस्थ समाज ही समृद्ध राष्ट्र का निर्माण कर सकता है. कहा, पिछले 8-9 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन से देश में हो रहे बदलाव स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं. अमेरिका में जहां 10 करोड़ लोगों को तत्कालीन राष्ट्रपति ओबामा द्वारा स्वास्थ्य सुरक्षा देने का कार्य किया. भारत में पीएम मोदी ने देश के 12 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख तक के निःशुल्क इलाज की सुविधा दी है. 2014 से पहले देश में मेडिकल की 54 हजार सीटे थी, पिछले साल में यह संख्या दुगुनी हुई है. देश में 700 मेडिकल कॉलेज स्थापित किये गये हैं. 157 नर्सिंग कॉलेज बनाये गये हैं. एम्स ऋषिकेश से ड्रोन के माध्यम से दव व सैंपल जांच की सुविधा हो गई है. टेलीमेडिसन में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवायें उपलब्ध कराई जा रही है.

सीएम ने केंद्र सरकार का जताया आभार

सीएम धामी ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. मनसुख मांडविया का दून चिकित्सालय में आईसीयू कॉम्प्लेक्स, कैथ लैब, डिजिटल रेडियोग्राफी और मैमोग्राफी के लोकार्पण से देहरादून को स्वास्थ्य के क्षेत्र में सौगात देने के लिए आभार व्यक्त किया. कहा, स्वस्थ शरीर जीवन का मुख्य ध्येय होना चाहिए. यह हमारी संस्कृति मानती है. कहा, प्रदेश में लगभग 50 लाख लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं. राज्य में जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत वर्ष 2022-23 में गर्भवती महिलाओं के कुल 92 प्रतिशत संस्थागत प्रसव हुए हैं. जबकि, 90 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं को निशुल्क दवाइयां, 98 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण सेवायें एवं 89 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं को निशुल्क पोष्टिक आहार उपलब्ध कराया गया है. इसके साथ ही राज्य के 9 जनपदों में 10 एसएनसीयू पूर्णतया कियाशील हैं.

आत्मनिर्भर उत्तराखंड निर्माण में सफल होंगे

सीएम ने कहा कि गत वर्ष केदारनाथ की पवित्र धरती से प्रधानमंत्री मोदी ने 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक बताया था. पीएम द्वारा दिए गए इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हम अपने ’’विकल्प रहित संकल्प’’ के आधार पर निरंतर कार्य कर रहे हैं. कहा, हम सभी के सहयोग से समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड का निर्माण करने में सफल होंगे. प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 500 करोड़ तथा एम्स ऋषिकेश के सेटलाइट सेन्टर ऊधमसिंहनगर में स्थापना के लिए भी 500 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करने का आश्वासन दिया है. प्रदेश में 4 नर्सिंग कालेजों की भी सहमति केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा प्रदान की गई है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा चारधाम यात्रा में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में भी कैथलेब की स्थापना की सहमति दी है. इससे यात्रियों के साथ स्थानीय जनता को सुविधा होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *