–मर्यादा में न रहने पर, दून पुलिस सख्त, पर्यटक स्थलों पर पुलिस की निगाह पैनी
Dehradun, ऑपरेशन मर्यादा के अंतर्गत रायपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, मालदेवता व सोडा सरोली स्थिति नदी में शराब पीने व हुड़दंग करने वाले 12 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार. 20 अन्य व्यक्तियों का भी किया चालान, वसूला 9,000 रूपये का जुर्माना.

ऑपरेशन मर्यादा के तहत कार्रवाई
एसएसपी ने सभी थानों और चौकियों को निर्देश दिए हैँ कि ऑपरेशन मर्यादा के अंतर्गत पर्यटक स्थलो पर शराब पीने वालो, हुड़दंग करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई कि जाए. इसी क्रम में थानाध्यक्ष रायपुर द्वारा स्वयं के नेतृत्व मे टीम गठित कर पर्यटक स्थल मालदेवता व सोडासरोली मै ऑपरेशन मर्यादा के तहत कार्रवाई के लिए 2 टीम गठित की गई.

दुबारा न करने कि हिदायत
पर्यटक स्थल मालदेवता व सोडा सरोली मे सार्वजनिक स्थानों, रेस्टोरेंट, होटल ढाबा व सोंग नदी मे अभियान चलाकर कर प्रभावी चेकिंग की गई। चेकिंग दौरान सोंग नदी मे शराब पीने वाले व शराब पीकर हुड़दंग करते हुये कई व्यक्ति पाये गये । जिस पर पुलिस टीम प्रभावी कार्रवाई करते हुये मालदेवता सोंग नदी मे शराब पीने वाले व हुड़दंग करने वाले 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया. 20 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट मे चालान कर उनसे 9,000 रूपये जुर्माना वसूला गया। सभी ने अपनी गलती स्वीकारी है. दोबारा ऐसा न करने की नसीहत दी गई। स्थानीय लोगो द्वारा पुलिस कार्यवाही की प्रशंसा की गई। अभियान लगातार जारी है।
*पुलिस टीम*
1. थाना अध्यक्ष कुंदन राम
1-वरिष्ठ उपनिरीक्षक नवीन जोशी
2-SI राजीव धारीवाल चौकी प्रभारी मालदेवता
3- हेड कांस्टेबल प्रदीप
4- हेड कांस्टेबल अखिलेश
5- कांस्टेबल प्रेम
6-कांस्टेबल दिनेश
7- महिला कांस्टेबल शोभा